Jammu Drug Crackdown: 50 दिनों में 300 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने 5 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की, कई बड़े सप्लायर भी पकड़े गए
Jammu Drug Crackdown के तहत जम्मू पुलिस ने पिछले 50 दिनों में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 300 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 15 से 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
District Police Lines (DPL) जम्मू में मीडिया को जानकारी देते हुए SSP जम्मू जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस दौरान NDPS Act के तहत 175 FIR दर्ज की गई हैं। यह संख्या जम्मू-कश्मीर के किसी भी जिले में दर्ज सबसे अधिक मामलों में शामिल है।
Jammu Drug Crackdown में दर्ज हुईं 175 FIR
SSP ने बताया कि 175 FIR में से 71 मामले ऐसे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं जो नशे के आदी होने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल थे।
वहीं, सात मामलों में Commercial Quantity के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
Jammu Drug Crackdown में बड़े सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई बड़े ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुलजार अहमद उर्फ लाऊ गुज्जर, नवजोत सिंह उर्फ बबलू, दिलबाग सिंह, अवनीत सिंह, संदीप शर्मा, सनी शर्मा, शरीफ हुसैन, हनीफ हुसैन और जाकिर चौधरी शामिल हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने इस साल जिले में ड्रोन के जरिए ड्रग्स गिराने की तीन घटनाओं का भी पता लगाया है।
संपत्ति और बैंक खातों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने नशा तस्करों से जुड़े 37 वाहन जब्त किए हैं। साथ ही, 26 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं और करीब 125 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, ड्रग तस्करों की संपत्तियों को अटैच करने और अवैध निर्माण गिराने की प्रक्रिया भी जारी है।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
SSP ने बताया कि नशे से जुड़े मामलों में शामिल लोगों के 27 Driving Licences, 143 Vehicle Registrations, एक Passport और 218 Aadhaar Cards रद्द करने की सिफारिश की गई है।
साथ ही, 113 लोगों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी वापस लेने की भी सिफारिश की गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।





