NEET UG 2026 Refund: NTA ने बढ़ाई Fee Refund Last Date
NEET UG 2026 re-exam और fee refund process को लेकर NTA का बड़ा फैसला, छात्रों को मिला ज्यादा समय
NEET UG 2026 को लेकर छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने fee refund के लिए bank account details जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 रात 11:50 PM तक कर दी है। इससे लाखों candidates को राहत मिली है, जो अब तक अपने बैंक details submit नहीं कर पाए थे।
NTA ने अपने official X post में जानकारी देते हुए कहा कि जिन candidates ने अभी तक refund process पूरा नहीं किया है, वे जल्द portal पर जाकर अपनी bank details अपडेट कर दें। एजेंसी के अनुसार, 23 मई से शुरू हुई इस सुविधा के बाद अब तक करीब 13 लाख छात्र अपनी details जमा कर चुके हैं।
NEET UG 2026 Refund Process में क्या करना होगा?
Candidates को NEET UG 2026 registration portal पर login करके refund link access करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने bank account details carefully भरने होंगे। NTA ने यह भी कहा है कि candidates चाहें तो cancelled cheque भी upload कर सकते हैं ताकि account details में किसी तरह की गलती न हो।
Agency ने साफ किया है कि एक बार bank details submit होने के बाद उसमें किसी भी तरह का modification नहीं किया जा सकेगा। इसलिए students को सभी details ध्यान से भरने की सलाह दी गई है।
Paper Leak विवाद के बाद रद्द हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा को paper leak और irregularities के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इस मामले ने पूरे देश में छात्रों और parents के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी थी। मामले की जांच CBI सहित कई agencies कर रही हैं।
यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 cities और विदेश के 14 cities में आयोजित हुई थी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा candidates शामिल हुए थे। बाद में 12 मई को exam cancellation की घोषणा की गई।
21 जून को होगी Re-Exam, Security रहेगी सख्त
Union Education Ministry ने 21 जून को होने वाली re-examination के लिए security measures और ज्यादा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। Officials के मुताबिक, अगले साल से NEET UG को CBT (Computer-Based Test) mode में कराने की तैयारी की जा रही है ताकि future में paper leak जैसी घटनाओं को रोका जा सके।





