राजनीति

Vijay Government Formation: TVK Supporters नाराज

TVK Supporters और Congress Workers ने किया Protest, Vijay को सरकार बनाने का मौका देने की मांग तेज

Tamil Nadu में Vijay को CM बनाने की मांग तेज

Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद अब Tamil Nadu में Government Formation को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को TVK supporters और Congress workers ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ protest किया।

दरअसल, TVK ने चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया, लेकिन पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गई। इसके बाद भी supporters का कहना है कि Vijay को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

Vijay Government Formation को लेकर Governor के फैसले पर सवाल ?

Tamil Nadu के राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने साफ कहा कि सरकार बनाने के लिए Assembly में जरूरी majority support होना जरूरी है। Governor Office की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि TVK अभी तक बहुमत साबित नहीं कर पाई है।

बताया गया कि दो दिनों में दूसरी बार Vijay राज्यपाल से मिले, लेकिन उन्हें सरकार बनाने की अनुमति नहीं मिली। इस फैसले के बाद TVK supporters में नाराजगी बढ़ गई।

Vijay Government Formation के लिए TVK को चाहिए 118 सीटें

Tamilaga Vettri Kazhagam ने Assembly Election में 108 सीटें जीती हैं, जो किसी debut party के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हालांकि Election Commission के नियमों के अनुसार Vijay को दो सीटों में से एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या 107 रह जाएगी।

Congress के समर्थन के बाद यह आंकड़ा 113 तक पहुंचता है, लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। यही वजह है कि Governor ने अभी Government Formation को मंजूरी नहीं दी।

AIADMK और DMK Alliance की चर्चा तेज

Tamil Nadu की राजनीति में इस समय AIADMK और DMK alliance को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कोई announcement नहीं किया है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर कुछ और दल TVK को समर्थन देते हैं तो स्थिति बदल सकती है। इसी बीच TVK ने अपने MLAs-designate की अहम बैठक भी की।

Congress और अन्य पार्टियों ने किया समर्थन

Congress, VCK और CPI जैसी पार्टियों ने खुलकर कहा है कि Vijay को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए और बाद में वह Assembly Floor पर majority prove कर सकते हैं।

D. K. Shivakumar ने भी Governor के फैसले को “unfair” बताया और कहा कि Vijay को इंतजार करवाना सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button