India-US Trade Deal पर बड़ी प्रगति, बढ़ी नई उम्मीद
भारत और America के बीच 3 दिन की अहम trade talks खत्म, कई बड़े मुद्दों पर आगे बढ़ी बातचीत।
India-US Trade Talks में बड़ा अपडेट
भारत और US Trade Talks को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत और America के अधिकारियों के बीच तीन दिन चली अहम बैठकें 23 April को खत्म हो गईं। दोनों देशों ने बातचीत की रफ्तार बनाए रखने और आगे भी लगातार संपर्क में रहने पर सहमति जताई है।
Commerce and Industry Ministry ने बताया कि meetings constructive और positive माहौल में हुईं, जिससे कई जरूरी मुद्दों पर progress देखने को मिली।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
भारत और US के बीच कई अहम sectors पर बातचीत हुई, जिनमें शामिल हैं:
- Market Access
- Non-Tariff Measures
- Technical Barriers to Trade
- Customs & Trade Facilitation
- Investment Promotion
- Economic Security Alignment
- Digital Trade
सरकार ने कहा कि दोनों देशों ने भविष्य को ध्यान में रखकर meaningful discussion की।
February में बना था Framework
7 February को भारत और US ने एक joint statement जारी कर interim trade agreement के framework को final किया था।
इस agreement का मकसद reciprocal और mutually beneficial trade को बढ़ावा देना है।
Bilateral Trade Agreement पर भी फोकस
दोनों देशों ने broader India-US Bilateral Trade Agreement (BTA) negotiations को आगे बढ़ाने की commitment दोहराई है।
Indian delegation Washington D.C. भी गया था, जहां US counterparts के साथ face-to-face meetings कर interim deal के details final किए गए।
व्यापार संबंधों को मिलेगा बड़ा फायदा
Experts मान रहे हैं कि इस deal से दोनों देशों के बीच व्यापार, investment और technology cooperation को नई ताकत मिलेगी।
भारत और US के मजबूत होते economic relations आने वाले समय में global market पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
For official trade updates and policy announcements, visit Ministry of Commerce & Industry official website: https://commerce.gov.in/
देशभर की और ज्यादा updated news के लिए हमारी site https://jkactive.com/ पर visit करें।





