Bill Gates Nuclear Project शुरू, Energy Sector में नई उम्मीद
America में Bill Gates की company TerraPower और Kairos Power ने शुरू किए नए nuclear projects, AI data centers को मिलेगी power।
Nuclear Energy की वापसी?
Bill Gates Nuclear Project को लेकर America में बड़ी शुरुआत हुई है। Bill Gates की company TerraPower ने Wyoming में नया nuclear plant बनाना शुरू कर दिया है। यह Bill Gates Nuclear Project clean energy और AI data centers को power देने में अहम माना जा रहा है।
Bill Gates की TerraPower क्या कर रही है?
TerraPower का कहना है कि यह कोई test reactor नहीं, बल्कि full-scale grid reactor है, जिसे 42 months में तैयार किया जाएगा।
Company के मुताबिक project पर 1,600 construction workers काम करेंगे और operation शुरू होने पर 250 permanent jobs बनेंगी।
नई Technology से होगा फायदा
Traditional reactors जहां पानी से cool होते हैं, वहीं TerraPower liquid sodium technology इस्तेमाल करेगी। इससे reactor low pressure पर चलेगा और ज्यादा efficient रहेगा।
यह plant 345 megawatt power देगा, जिसे जरूरत पड़ने पर 500 megawatt तक बढ़ाया जा सकता है।
Google को मिलेगी Nuclear Power
दूसरी तरफ Kairos Power का नया project Google data centers को clean electricity देने में मदद करेगा।
Google ने 2024 में deal की थी कि आने वाले 10 सालों में Kairos reactors से power खरीदी जाएगी। इससे Tennessee और Alabama data centers के carbon emissions कम होंगे।
AI Boom से बढ़ी बिजली की मांग
Artificial Intelligence के बढ़ते use के कारण data centers को huge electricity चाहिए। यही वजह है कि Nuclear Energy Projects फिर से चर्चा में आ गए हैं।
Experts का कहना है कि Bill Gates Nuclear Project future energy sector के liye game changer साबित हो सकता है।
Tech giants अब reliable aur clean energy sources par focus kar rahe hain.
क्या Nuclear Power फिर बनेगी भविष्य?
America में पिछले कई सालों से नए commercial nuclear plants नहीं बने थे। अब एक साथ दो projects शुरू होना energy sector के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।
Experts का कहना है कि छोटे reactors बड़े plants के मुकाबले कम risk वाले हैं, लेकिन commercial success अभी साबित करनी होगी।
देशभर की और ज्यादा updated news के लिए हमारी site https://jkactive.com/ पर visit करें।





