जम्मू और कश्मीर

Amit Shah Border Security: Illegal Constructions हटाने के आदेश

15 KM border area में illegal encroachments पर होगी सख्त कार्रवाई

Amit Shah Border Security को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। Union Home Minister Amit Shah ने देश की सीमाओं से 15 किलोमीटर के अंदर बने illegal constructions पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Amit Shah Border Security review meeting में अधिकारियों को ‘zero tolerance policy’ के तहत सभी illegal structures हटाने और border surveillance मजबूत करने को कहा गया।

उन्होंने साफ कहा कि वर्षों से बने illegal constructions को तुरंत identify कर demolish किया जाए ताकि border security को और मजबूत बनाया जा सके।

Jammu Border Areas में Amit Shah Border Security alert

Security और Intelligence agencies लंबे समय से Jammu region के Jammu, Samba और Kathua districts में International Border के पास बने illegal encroachments को लेकर चिंता जता रही थीं।

Reports के अनुसार, कुछ illegal occupants पर Over Ground Workers (OGWs) और infiltrators की मदद करने के आरोप भी लगे हैं। Agencies को शक है कि Pakistan से घुसपैठ करने वाले आतंकवादी इन illegal structures में छिपते थे और बाद में पहाड़ी इलाकों की तरफ निकल जाते थे।

Amit Shah Border Security Plan में कई एजेंसियां शामिल

Home Ministry के बयान के अनुसार, border districts में infiltration, narcotics smuggling, terror funding और cross-border crimes को रोकने के लिए BSF, NCB, CBDT और State agencies मिलकर coordinated action लेंगी।

इसके अलावा District Magistrates को border areas में banking transactions, fake Aadhaar cards, mule accounts और suspicious business funding की जांच की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

Amit Shah द्वारा border area में illegal constructions पर सख्त कार्रवाई का आदेश
Amit Shah द्वारा border area में illegal constructions पर सख्त कार्रवाई का आदेश

Pakistan Border से घुसपैठ रोकने पर जोर

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में Pakistan के साथ करीब 198 किलोमीटर लंबी International Border लगती है, जिसमें Jammu, Samba और Kathua जिले शामिल हैं।

हालांकि हाल के समय में बड़े infiltration attempts सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले कई बार आतंकियों के International Border से घुसपैठ कर Billawar, Basantgarh और पहाड़ी इलाकों तक पहुंचने की reports मिल चुकी हैं।

फरवरी 2026 में Kishtwar के Chatroo इलाके में security forces ने Jaish-e-Mohammed commander Saifullah सहित चार विदेशी आतंकियों को मार गिराया था। बताया गया था कि ये आतंकी International Border से घुसपैठ कर आए थे।

Border Crime और Drug Network पर भी सख्ती

Amit Shah ने border districts को drug menace, smuggling networks और organized crimes पर detailed study करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि इन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि border districts में citizens, administration और security agencies को मिलकर 360-degree security cover तैयार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button