CBSE Revaluation Portal Hack: Portal में बड़ी गड़बड़ी
Malicious attack के बाद portal पर 1 रुपये से लेकर 68 हजार रुपये तक दिखी fee amount
नई दिल्ली: CBSE Revaluation Portal Hack का मामला सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, CBSE के revaluation portal के payment system पर एक malicious attack हुआ, जिससे करीब 50 छात्रों पर असर पड़ा। इस गड़बड़ी के कारण portal पर फीस की राशि असामान्य तरीके से दिखाई देने लगी।
सूत्रों के मुताबिक, portal पर मौजूद HDFC payment gateway को निशाना बनाकर unauthorized attack किया गया। इस दौरान कुछ छात्रों के लिए payable fee कभी 1 रुपये तो कभी अचानक 67,000 से 68,000 रुपये तक दिखाई देने लगी। इससे छात्रों और उनके परिवारों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
अधिकारियों का कहना है कि यह घटना portal के live होने के तुरंत बाद सामने आई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ लोगों ने system में छेड़छाड़ कर fee amount को manipulate करने की कोशिश की। हालांकि, प्रभावित छात्रों की संख्या लगभग 50 बताई जा रही है।
CBSE Revaluation Portal Hack से कैसे प्रभावित हुए छात्र?
जानकारी के अनुसार, revaluation process के दौरान portal पर payment करते समय कई छात्रों को गलत fee amount दिखाई दी। कुछ मामलों में राशि बेहद कम दिखाई गई, जबकि कुछ छात्रों के लिए हजारों रुपये की रकम display होने लगी।
इस तकनीकी गड़बड़ी के बाद CBSE ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत technical teams को जांच के लिए लगाया।
CBSE Revaluation Portal Hack की जांच में जुटे IIT Experts
सरकारी सूत्रों ने बताया कि IIT Madras, IIT Kanpur और Digital Infrastructure Corporation of India के experts portal की जांच कर रहे हैं। उनका उद्देश्य system को पूरी तरह secure और glitch-free बनाना है।
इसके अलावा, चार PSU Banks — State Bank of India (SBI), Canara Bank, Indian Bank और Bank of Maharashtra — को भी payment gateway infrastructure मजबूत करने के लिए जोड़ा गया है।
शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री ने की समीक्षा
24 मई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के साथ इस मामले पर चर्चा की। बैठक में छात्रों को हुई परेशानी और portal की technical issues पर विस्तार से विचार किया गया।
बैठक में फैसला लिया गया कि PSU Banks की मदद से CBSE के payment gateway system को और मजबूत बनाया जाएगा ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
CBSE ने छात्रों को दिया भरोसा
CBSE अधिकारियों का कहना है कि portal की coding और payment integration की गहन जांच की जा रही है। साथ ही, system को और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं ताकि revaluation process बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।





