Omar Abdullah Cabinet Meeting: बाढ़ पीड़ितों के लिए जमीन, विकास पर बड़ा फैसला
जम्मू-कश्मीर के Chief Minister Omar Abdullah ने सोमवार को एक अहम Cabinet Meeting की अध्यक्षता की, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई administrative और developmental issues पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में राज्य के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार किया गया।
इस Cabinet Meeting में Deputy Chief Minister Surinder Kumar Choudhary, मंत्री Sakina Itoo, Javed Ahmed Rana, Javid Ahmed Dar और Satish Sharma शामिल रहे। इसके अलावा Chief Secretary Atal Dulloo भी बैठक में मौजूद थे।
बैठक का सबसे भावुक और अहम मुद्दा उन परिवारों से जुड़ा रहा, जो बाढ़ के कारण landless हो गए हैं। सरकार ने ऐसे प्रभावित लोगों को 5 marlas land देने की नीति पर गंभीर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ पीड़ित परिवारों को permanent rehabilitation देना है, ताकि वे दोबारा अपना घर और जीवन संवार सकें।
इसके साथ ही बैठक में cooperative banks को financial support देने, विभिन्न पदों के लिए pay upgrades और re-designation जैसे प्रशासनिक फैसलों पर भी मंथन हुआ। ये निर्णय सरकारी कर्मचारियों और संस्थानों को मजबूती देने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि December 3 को Omar Abdullah ने Darbar Move की बहाली के बाद जम्मू में अपनी पहली Cabinet Meeting की थी। सोमवार की यह बैठक उसी क्रम में सरकार की विकास और संवेदनशील नीति को आगे बढ़ाने का संकेत देती है।





