Vaishno Devi Shrine में Disaster Preparedness की समीक्षा
Adh-Kunwari landslide और Bhawan stampede जैसी घटनाओं के बाद Committee ने सुरक्षा और emergency तैयारियों की समीक्षा की
Vaishno Devi Shrine में Disaster Preparedness की समीक्षा, PSC Committee ने लिया हालात का जायजा
Parliamentary Standing Committee on Home Affairs ने मंगलवार को Shri Mata Vaishno Devi Shrine में disaster preparedness और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। यह समीक्षा ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ सालों में shrine route पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
Committee ने Bhawan और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, emergency response और disaster management तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान Shrine Board, civil administration और police अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई।
Vaishno Devi Shrine में पहले हो चुके हैं बड़े हादसे
गौरतलब है कि अगस्त 2025 में Adh-Kunwari इलाके में भारी बारिश के बाद landslide हुआ था, जिसमें करीब 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
इसके अलावा 1 जनवरी 2022 को Bhawan में stampede हुआ था, जिसमें 12 pilgrims की जान चली गई थी और 15 लोग घायल हुए थे।
इन्हीं घटनाओं को देखते हुए Committee ने disaster preparedness की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।
Vaishno Devi Shrine दौरे के दौरान PSC Chairman ने Article 370 के बाद बदलाव का किया जिक्र
PSC on Home Affairs के Chairman Radha Mohan Das Aggrawal ने कहा कि Article 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि:
- Terrorism काफी हद तक कम हुआ है
- Innocent killings रुकी हैं
- Youth अब education पर ध्यान दे रहे हैं
- महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं
उन्होंने दावा किया कि अब development funds लोगों के welfare और infrastructure पर खर्च हो रहे हैं।
Srinagar, Gulmarg और Kargil का भी दौरा करेगी Committee
Review meeting के बाद Committee Srinagar रवाना हो गई। Tour schedule के मुताबिक:
- 12 मई को Srinagar में प्रशासन और development मुद्दों पर बैठक होगी
- 13 मई को Gulmarg में tourist places की security review की जाएगी
- 14 मई को Sonmarg में Jammu and Kashmir Police अधिकारियों से बातचीत होगी
- 15 मई को Kargil में border security arrangements का जायजा लिया जाएगा
Committee वहां Indian Army representatives से भी मुलाकात करेगी।
Vaishno Devi Shrine दौरे के दौरान Rahul Gandhi के बयान पर भी हुई टिप्पणी
Media से बातचीत के दौरान Radha Mohan Das Aggrawal ने Congress नेता Rahul Gandhi पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री लोगों से किसी संकट के समय सहयोग की अपील करते हैं तो जनता उनका साथ देती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Lal Bahadur Shastri के समय का उदाहरण भी दिया।





