J&K CT Scan Delay: High Court ने जताई मरीजों की चिंता
Jammu-Kashmir High Court ने hospitals में CT Scan machines शुरू न होने पर authorities को कड़ी फटकार लगाई है।
J&K CT Scan Delay मामले में Jammu-Kashmir High Court ने hospitals में CT Scan machines शुरू न होने पर सरकार और संबंधित departments को कड़ी फटकार लगाई है। Court ने कहा कि machines करीब दो महीने पहले पहुंच चुकी हैं, लेकिन आज तक चालू नहीं हुईं, जिससे गरीब मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Budgam, Poonch, SMGS Hospital Jammu और Super Speciality Hospital Srinagar में power supply और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी न होने के कारण machines बंद पड़ी हैं। High Court ने इसे बड़ा administrative failure बताते हुए कहा कि J&K CT Scan Delay की वजह से मरीजों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Budgam, Poonch, SMGS Hospital Jammu और Super Speciality Hospital Srinagar के लिए 128 Slice CT Scan machines मंगाई गई थीं। लेकिन hospitals में जरूरी 150 KVA power supply और अन्य तैयारियां पूरी न होने के कारण machines बंद पड़ी हैं।
High Court ने इसे बड़ा administrative failure बताते हुए कहा कि installation में सिर्फ 15-20 दिन लगते हैं, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ। Court ने JPDCL और KPDCL को भी मामले में शामिल किया है।
सुनवाई के दौरान GMC Jammu के एक doctor पर private practice और attendance irregularities के आरोपों का मामला भी सामने आया। Court ने जांच रिकॉर्ड तलब करते हुए अगली सुनवाई 2 जून तय की है।





