जम्मू के Summer Zone स्कूलों को बड़ी राहत, Winter Vacations 14 January तक बढ़ीं

कड़ाके की cold wave और लगातार खराब मौसम को देखते हुए जम्मू संभाग के Summer Zone में आने वाले सभी Government और Private Schools के लिए Winter Vacations को 14 January 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से छात्रों, अभिभावकों और teachers को बड़ी राहत मिली है।
एक senior education official ने बताया कि यह निर्णय Education Minister के निर्देशों पर लिया गया है। मौजूदा inclement weather conditions, low temperature और छात्रों की safety concerns को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह अहम कदम उठाया है।

अधिकारी के अनुसार, “मौजूदा मौसम स्थिति और अन्य related factors की समीक्षा के बाद winter holidays extension का फैसला लिया गया है।”
यह आदेश Summer Zone में आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा और इसे पहले जारी Winter Vacation Order No. 458-DSEJ of 2025 dated 13-12-2025 की निरंतरता में जारी किया गया है।
Education Department ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि स्कूलों के reopening को लेकर कोई नया निर्देश जारी किया जाता है, तो उसकी जानकारी अलग से दी जाएगी। फिलहाल, मौसम की मार को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय छात्रों के हित में बताया जा रहा है।




