Chinar Book Festival: Srinagar में 9 दिन का साहित्य उत्सव
Chinar Book Festival के लिए तैयारियां तेज, LG Manoj Sinha से मिले आयोजक, 200 से अधिक Publishers होंगे शामिल
Chinar Book Festival को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Chief Convener Dr Amit Wanchoo ने Lieutenant Governor Manoj Sinha से मुलाकात कर Festival की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ National Book Trust (NBT) की Ms Shobha Kapoor भी मौजूद रहीं।
Festival का आयोजन 18 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक Srinagar में किया जाएगा।
200 से अधिक Publishers होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार, Chinar Book Festival में देशभर के 200 से अधिक Publishers और Book Exhibitors हिस्सा लेंगे। यहां English, Urdu, Kashmiri, Hindi सहित कई भारतीय भाषाओं की किताबें प्रदर्शित की जाएंगी।
Chinar Book Festival में होंगे कई खास कार्यक्रम
Book Exhibition के साथ-साथ Festival में कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें—
- Author Interaction
- Book Launch
- Literary Discussions
- Children’s Programmes
- Storytelling Sessions
- Workshops
- Cultural Performances
- Mushaira
- Sufiyana Music
- Youth Engagement Activities
शामिल हैं।
पुस्तक प्रेमियों के लिए खास अवसर
आयोजकों का कहना है कि इस Festival का उद्देश्य पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना, लेखकों और पाठकों को एक मंच पर लाना तथा युवाओं को साहित्य और संस्कृति से जोड़ना है। यह आयोजन Srinagar के पुस्तक प्रेमियों, छात्रों और साहित्यकारों के लिए एक खास अवसर साबित होगा।





