जम्मू और कश्मीर

Avneet Singh Negi Arrested: Jammu Police का बड़ा Action

Bahu Fort Police ने Railway Bridge के पास नाके के दौरान कुख्यात अपराधी Avneet Singh उर्फ Negi को दबोचा

Avneet Singh Negi Arrested मामले में Police को बड़ी सफलता

Jammu Crime News में आरोपी Arrested

Avneet Singh Negi Arrested मामले में जम्मू Police को बड़ी सफलता मिली है। 17 criminal cases में वांछित कुख्यात अपराधी अवनीत सिंह उर्फ नेगी को Bahu Fort Police ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में heroin, pistol और जिंदा rounds भी बरामद किए गए हैं।

Avneet Singh Negi Arrested मामले में मिली Heroin और Pistol

आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में Drugs बरामद

Police तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 266.35 ग्राम heroin, एक pistol और जिंदा rounds बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान नेगी बरामद हथियार का licence नहीं दिखा सका और न ही उसके पास हथियार रखने का कोई वैध कारण था।

इसके बाद Bahu Fort Police ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धाराओं 8/21/22/27-A और Arms Act के तहत मामला दर्ज कर लिया। Police अब इस मामले में आगे की investigation कर रही है।

पहले भी Police को चकमा देकर फरार हुआ था Negi

पीछा करने के दौरान युवक की हुई थी मौत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले R.S. Pura इलाके में भी Police ने नाके के दौरान नेगी को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

उस दौरान पीछा करते समय motorcycle पर उसके साथ मौजूद एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा। अब Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके network व साथियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button