लाइफस्टाइल

What Is Staycation: स्टेकेशन से पाएं मानसिक शांति और बचाएं पैसों की भी चिंता, जानिए कैसे करें सही प्लानिंग

What Is Staycation: आज के तेज़ रफ्तार और व्यस्त जीवन में मन और दिल को आराम देना बहुत जरूरी हो गया है। हर 2-4 महीने में काम से ब्रेक लेकर कहीं घूमना-फिरना चाहिए ताकि तनाव कम हो और मन तरोताजा हो। लेकिन यात्रा इतनी थकाऊ नहीं होनी चाहिए कि वह आराम देने की बजाय थकान बढ़ाए। इसी बीच एक नई ट्रेंड उभरी है, जिसे स्टेकेशन कहा जाता है। यह ट्रेंड खासकर आज के युवाओं और ट्रैवलर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

स्टेकेशन क्या है? जानिए इसका मतलब

स्टेकेशन का मतलब है अपने घर या नजदीकी किसी होटल या रिसोर्ट में जाकर आराम करना। इसमें लोग दूर-दूर नहीं जाते बल्कि अपने शहर या आसपास के ही किसी आरामदायक जगह पर जाते हैं जहां वे फैमिली या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। इसमें ट्रैवल की थकान नहीं होती और रोजमर्रा की ज़िंदगी से एक ब्रेक मिलता है। स्टेकेशन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें पैसे और समय की बचत होती है। साथ ही यह भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से दूर रहकर शांति का अनुभव करवाता है।

What Is Staycation: स्टेकेशन से पाएं मानसिक शांति और बचाएं पैसों की भी चिंता, जानिए कैसे करें सही प्लानिंग

स्टेकेशन के फायदे: छुट्टियों का बेहतर अनुभव

स्टेकेशन में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें छुट्टियों का तनाव नहीं होता। लंबी छुट्टियां प्लान करना पड़ती हैं, जबकि स्टेकेशन वीकेंड पर भी प्लान किया जा सकता है। आपको लंबा सफर नहीं करना पड़ता, बस नजदीकी किसी होटल या रिजॉर्ट में जाकर आराम करना होता है। इसके अलावा, ट्रिप की योजना बनाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती क्योंकि आपको कहीं घूमने-फिरने की दौड़ में नहीं भागना पड़ता। बस आराम करें, खाएं, पीएं और अपने मनपसंद काम करें।

बिना जल्दबाजी के आराम करें

कभी-कभी लंबी छुट्टियां इतनी थकान भरी होती हैं कि उसके बाद आराम करने में भी वक्त लग जाता है। जल्दी उठना, दूर-दूर घूमना, फिर थकान महसूस करना इस प्रकार की छुट्टियों में आम बात होती है। लेकिन स्टेकेशन में ऐसा नहीं होता। आप आराम से उठते हैं, नाश्ता करते हैं और दिन भर अपनी पसंद की गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। कोई जल्दबाजी नहीं होती और न ही कहीं जल्दी पहुंचने का दबाव।

खर्चा कम, आराम ज्यादा

स्टेकेशन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें खर्चा भी कम होता है। सही होटल चुनने पर कई बार तीनों समय का खाना और हाई टी भी शामिल होती है। इससे अलग से खाना-पीना और बाहर घूमने का खर्चा बच जाता है। ट्रैवल, टैक्सी या शॉपिंग की चिंता भी नहीं होती। बजट के अनुसार स्टेकेशन प्लान करना आसान होता है और यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

खुद के लिए समय निकालें और रिलैक्स करें

स्टेकेशन आपको खुद पर ध्यान देने का मौका देता है। आप किताब पढ़ सकते हैं, प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं, या मसाज और स्पा का लाभ उठा सकते हैं। इससे आपका शरीर और मन दोनों पूरी तरह से आराम करते हैं। व्यस्तता के बीच यह एक बेहतरीन मौका होता है खुद को तरोताजा करने का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button