Sonam Kapoor का स्टाइलिश बेबी बंप लुक, प्रेग्नेंसी की खबर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Sonam Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के परिवार में एक बार फिर खुशियों की बहार आ गई है। उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। इस बार सोनम ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान बेहद स्टाइलिश तरीके से किया, जिससे उनके फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी तस्वीरों से अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं।
स्टाइलिश अंदाज में दी खुशखबरी
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बेबी बंप की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा – “मदर”। इस प्रेगनेंसी ऐलान के दौरान सोनम ने अपने फैशन आइकन होने का जादू फिर बिखेरा। उन्होंने हॉट पिंक रंग का प्योर वूल सूट पहना था, जिसमें ओवरसाइज़्ड पैडेड शोल्डर और सॉफ्ट कर्व्ड शोल्डर लाइन थी। उनका यह लुक दिवंगत प्रिंसेस डायना के स्टाइल जैसा था, जिसे सोनम ने खूबसूरती से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस पोस्ट को रीशेयर किया और अपनी डिलीवरी का अनुमानित वक्त स्प्रिंग 2026 बताया।
View this post on Instagram
पहली बार कब बनीं मां?
सोनम और आनंद लगभग तीन साल के अंतराल के बाद दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह कपल 8 मई 2018 को पारंपरिक शादी समारोह में बंधा था। उनके पहले बच्चे बेटे का नाम वायु है, जिसका जन्म 20 अगस्त 2022 को हुआ था। उस वक्त कपल ने लिखा था, “20 अगस्त 2022 को हमने अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। यह सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।” अब फिर से एक नई खुशखबरी ने उनके घर को गुलजार कर दिया है।
आनंद आहूजा ने दी मस्ती भरी प्रतिक्रिया
सोनम की दूसरी प्रेगनेंसी की खबरें कई दिनों से चर्चा में थीं। उनके ऐलान के बाद से फैंस और दोस्तों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आनंद आहूजा ने भी सोनम के पोस्ट पर बेहद प्यारी और मज़ेदार प्रतिक्रिया दी, लिखा – “बेबी मामा… और चिकचक्क मामा!” साथ ही “डबल ट्रबल” भी। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस खुशी में सोनम और आनंद को बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिल्मी करियर से विराम, परिवार के साथ समय बिता रही हैं सोनम
काम की बात करें तो सोनम कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। उन्होंने “नीरजा,” “रांझणा,” “वीरे दी वेडिंग,” और “दिल्ली 6” जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और अपने परिवार पर ध्यान दिया। सोनम आखिरी बार 2023 में शुजित सरकार की क्राइम थ्रिलर “ब्लाइंड” में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ पुरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट डुबे भी थे।





