राज्य

Air Marshal Ashutosh Dixit बने IAF के नए Vice Chief

3300 घंटे से अधिक Flying Experience वाले Air Marshal Ashutosh Dixit ने Fighter Pilot, Test Pilot और Defence Leadership में छोड़ी खास पहचान

उच्च अनुभव और शानदार सेवा रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाने वाले Air Marshal Ashutosh Dixit को भारतीय वायुसेना (IAF) का अगला Vice Chief of the Air Staff नियुक्त किया गया है। वह 1 जुलाई से अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वह Headquarters Integrated Defence Staff में Chief of Integrated Defence Staff (CISC) के रूप में कार्यरत हैं और Defence Forces में Jointness तथा Theaterisation को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

Air Marshal Ashutosh Dixit की नियुक्ति से IAF को मिलेगी नई मजबूती

Air Marshal Ashutosh Dixit भारतीय वायुसेना के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने Force Modernisation और Indigenous Fighter Projects को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। Air Headquarters में अपने विभिन्न कार्यकालों के दौरान उन्होंने स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने और वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

6 दिसंबर 1986 को Fighter Stream में Commissioned हुए नए Vice Chief, National Defence Academy (NDA) खड़कवासला, Defence Services Staff College Bangladesh और National Defence College New Delhi के Alumni हैं।

Air Marshal Ashutosh Dixit के पास 3300 घंटे का Flying Experience

नए Vice Chief एक Qualified Flying Instructor और Experimental Test Pilot हैं। उनके पास 3300 घंटे से अधिक का Flying Experience है। उन्होंने Mirage-2000, MiG-21 और Jaguar सहित 20 से अधिक प्रकार के Aircraft उड़ाए हैं।

उनकी विशेषज्ञता और अनुभव ने उन्हें भारतीय वायुसेना के सबसे सम्मानित Fighter Pilots में शामिल किया है।

स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं और Modernisation में अहम योगदान

अपने करियर के दौरान नए Vice Chief  ने दक्षिणी क्षेत्र के एक प्रमुख Fighter Training Base की कमान संभाली, जहां उनके नेतृत्व में उस Base को Command का सर्वश्रेष्ठ Base घोषित किया गया।

Indigenous Programmes को मिली नई दिशा

Bengaluru स्थित Aircraft and Systems Testing Establishment में Flight Test Squadron के Commanding Officer के रूप में उन्होंने Jaguar और MiG-27 के Avionics Upgrades सहित कई Indigenous Development Programmes में योगदान दिया। Director of Air Staff Requirements के रूप में उन्होंने Medium Multi-Role Combat Aircraft Trials की योजना और संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि Air Marshal Ashutosh Dixit की नियुक्ति भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं और भविष्य की रणनीतिक तैयारियों को नई दिशा देगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button