Jammu Flood Preparedness | Monsoon से पहले प्रशासन अलर्ट
Flood और Heatwave से निपटने के लिए Jammu Division में तैयारियों की बड़ी समीक्षा
Monsoon Season को देखते हुए Jammu Flood Preparedness को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। Divisional Commissioner Jammu, Ramesh Kumar ने विभागों और जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Flood Management और Heatwave Response को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और Deputy Commissioners ने हिस्सा लिया। Divisional Commissioner ने सभी जिलों में Control Rooms स्थापित करने, नदियों और जलाशयों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Flood-Prone क्षेत्रों पर विशेष नजर
पहाड़ी जिलों के अधिकारियों को Landslide और Flood-Prone इलाकों की पहचान कर Expert Teams तैनात करने को कहा गया है। वहीं Jammu City में नालों और Drainage System की सफाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि Waterlogging की समस्या को रोका जा सके।
Essential Services को बनाए रखने पर जोर
Road Connectivity बनाए रखने के लिए PMGSY, BRO, NHAI और अन्य एजेंसियों को सड़कों और पुलों की निगरानी करने को कहा गया है। Health Department ने बताया कि Hospitals, PHCs और CHCs में पर्याप्त Medical Supplies भेजी जा चुकी हैं ताकि Waterborne Diseases और Heatwave से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटा जा सके।

Jammu Flood Preparedness: Power और Ration की व्यवस्था मजबूत
JPDCL ने जानकारी दी कि Transformers, Poles और Conductors का पर्याप्त Stock रखा गया है तथा Quick Response Teams तैनात कर दी गई हैं। वहीं Food Civil Supplies Department ने बताया कि सभी जिलों में Ration और Essential Commodities का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
प्रशासन ने Civil Defence Volunteers की Training और Mock Drills आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
Officials ने कहा कि Jammu Flood Preparedness के तहत जिला स्तर पर Control Rooms, Quick Response Teams और Flood Mitigation Plans तैयार किए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।





