जम्मू और कश्मीर

Gandoh Bridge Collapse: पुल गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल

PMGSY project के तहत बन रहा पुल construction के दौरान गिरा, rescue operation जारी

Gandoh Bridge Collapse हादसे ने Doda जिले में हड़कंप मचा दिया है। Gandoh के Gil इलाके में PMGSY project के तहत बन रहा पुल मंगलवार दोपहर construction work के दौरान अचानक गिर गया। हादसे के समय साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Gandoh Bridge Collapse में एक मजदूर की मौत

Officials के मुताबिक पुल गिरने के समय करीब 11 मजदूर साइट पर मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद rescue teams और local administration मौके पर पहुंच गया और बचाव अभियान शुरू किया गया।

SDM Gandoh Arun Kumar Butyal ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब पुल की shuttering अचानक गिर गई।

उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है।

Gandoh Bridge Collapse में कई मजदूर घायल

हादसे में घायल हुए 5 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए Government Medical College (GMC) Doda रेफर किया गया है। बाकी घायल मजदूरों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

Rescue Operation अभी भी जारी

SDM ने बताया कि Police, SOG, medical teams और local administration लगातार मौके पर मौजूद हैं। Rescue operation अभी भी जारी है और पूरे इलाके की monitoring की जा रही है।

Construction Safety पर उठे सवाल

Gandoh पुल हादसे में कई मजदूर घायल के बाद construction safety को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की proper investigation की मांग की है ताकि हादसे के असली कारण का पता लगाया जा सके।

Gandoh Bridge Collapse incident during PMGSY bridge construction work in Doda district

Gandoh Bridge Collapse incident during PMGSY bridge construction work in Doda district

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button