Govt News
J&K Finance Dept में 13 Cashiers Regular, कर्मचारियों में खुशी की लहर
Accounts & Treasuries Department ने जारी किया नया Order, कई जिलों के I/C Cashiers को मिला Regularization लाभ।

जम्मू-कश्मीर Finance Department के Directorate General of Accounts and Treasuries ने 13 I/C Government Cashiers को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवाओं को Regularize करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला Common Departmental Promotion Committee की recommendation के बाद लिया गया। जारी Order No. 20-Acctts of 2026 के अनुसार इन कर्मचारियों को Pay Level-4 (25500-81100) में नियमित किया गया है और यह प्रभाव 24 अक्टूबर 2019 से माना जाएगा।

इस सूची में Jammu, Billawar, Surankote, Pulwama, Doda, Devsar और Khanyar समेत कई Treasury offices के कर्मचारी शामिल हैं। Department के इस कदम से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि मामला किसी pending writ petition के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।





