Historic BCCI Glory! J&K U-16 ने Vijay Merchant Trophy जीतकर रचा इतिहास
जम्मू-कश्मीर की cricket history में एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। Jammu and Kashmir Under-16 team ने Vijay Merchant Trophy Plate Group title जीतकर Union Territory का पहला BCCI crown अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में J&K ने Mizoram को तीसरे दिन ही innings और 182 runs से करारी शिकस्त दी और चार दिवसीय मैच को one day to spare खत्म कर दिया।
इस ऐतिहासिक जीत पर Chief Minister Omar Abdullah ने J&K U-16 टीम को बधाई दी। CMO J&K के official X handle पर लिखा गया, “यह एक historic BCCI title है और एक dominant victory, जो Jammu & Kashmir के उभरते cricket talent को दर्शाती है।”
मैच की बात करें तो Mizoram ने पहले batting करते हुए 100 all out का स्कोर बनाया। इसके जवाब में J&K ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.1 overs में 400 all out रन ठोक दिए और 300 runs की massive lead हासिल की।
J&K की innings में Captain Smagey Khajuria ने कप्तानी पारी खेलते हुए 174 balls पर 102 runs बनाए, जिसमें 15 fours और एक six शामिल रहा। वहीं Athrav Sharma ने नाबाद 92 runs (137 balls) की शानदार पारी खेली और 17 fours व एक six जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इसके बाद J&K के bowlers ने Mizoram की दूसरी innings में भी कहर बरपाया और टीम को 42.4 overs में सिर्फ 118 runs पर समेट दिया।
Sanil Singh (3/15), Jaskaran Singh (2/8) और Hammaad Firdous (2/22) ने शानदार bowling करते हुए जीत की कहानी लिखी। Mizoram की पहली innings में भी Sanil और Jaskaran ने three wickets each लेकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी।
गौरतलब है कि Vijay Merchant Trophy U-16 Elite competition का आयोजन January 4 से 28 तक किया जा रहा है। J&K की यह जीत आने वाले समय में प्रदेश के युवा cricketers के लिए एक बड़ी inspiration मानी जा रही है।





