अंतर्राष्ट्रीय

GTA VI के चाहने वालों के लिए निराशा, Rockstar Games ने गेम की रिलीज़ 19 नवंबर 2026 तक टाल दी

GTA VI: गेमिंग दुनिया की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित गेम, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) के फैंस के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। Rockstar Games और इसकी पेरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि GTA 6 की रिलीज़ डेट को अब 19 नवंबर, 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह दूसरी बार है जब GTA 6 को पोस्टपोन किया गया है। इससे पहले GTA V (2013) के बाद फैंस को 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।

देरी के पीछे कारण

GTA 6 की शुरुआत में फॉल 2025 में लॉन्च होने की योजना थी, लेकिन मई 2025 में इसे मई 2026 तक स्थगित कर दिया गया। अब कंपनी ने इसे और छह महीने आगे बढ़ाते हुए नवंबर 2026 के लिए निर्धारित कर दिया है। Rockstar Games ने X (पूर्व में Twitter) पर बयान जारी करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन हमें कुछ अतिरिक्त महीनों की जरूरत है ताकि हम अपने खिलाड़ियों को वह गुणवत्ता दे सकें जिसकी वे उम्मीद करते हैं।” इसका मतलब है कि Rockstar फिर से अपनी क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती।

GTA 6 में क्या खास होगा?

गेमिंग विशेषज्ञ मानते हैं कि Rockstar का यह कदम गलत नहीं है। GTA V को कई बार देरी के बाद लॉन्च किया गया था और इसने गेमिंग इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया, अब तक $8 बिलियन से अधिक की कमाई की है। GTA VI की कहानी मियामी जैसी सिटी पर आधारित होगी, जो Vice City से प्रेरित है। इस बार गेम में दो मुख्य किरदार होंगे: Lucia, जो कि सीरीज की पहली महिला लीड है, और उसका साथी। पहला ट्रेलर दर्शाता है कि ये दोनों अपराध, रोमांच और थ्रिल्स से भरी दुनिया में नजर आएंगे।

GTA 6 की कीमत और बिक्री संभावनाएँ

जहां रिलीज़ डेट पोस्टपोन हुई है, वहीं गेम की कीमत को लेकर भी चर्चा चल रही है। MIDiA Research की रिपोर्ट के अनुसार, Rockstar के लिए $69.99 (लगभग 5800 रुपये) पर गेम बेचना सबसे लाभदायक रहेगा, जबकि $100 या उससे अधिक कीमत पर बिक्री में गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लगभग 60% खिलाड़ी $70 में GTA 6 खरीदने को तैयार हैं, लेकिन कीमत बढ़ने पर यह संख्या काफी घट जाती है। इससे साफ है कि Rockstar अपनी रणनीति के तहत न केवल क्वालिटी बल्कि सही मूल्य निर्धारण पर भी ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button