NMC Surprise Inspection से Medical College में हड़कंप, MBBS Admissions Controversy पर गहराया Crisis
कटरा (जम्मू):
MBBS admissions controversy के बीच Shri Mata Vaishno Devi College of Medical Excellence (SMVDIME) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। National Medical Commission (NMC) की एक special team ने आज बिना किसी पूर्व सूचना के Medical College और Narayana Super-speciality Hospital, Kakryal का surprise inspection किया, जिससे पूरे campus में हड़कंप मच गया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, NMC team ने Medical College और Hospital की infrastructure का बारीकी से निरीक्षण किया और कई serious deficiencies पाई गईं। टीम ने administrative blocks, classrooms, laboratories, hostels, hospital wards, Operation Theatres (OT), Out Patient Department (OPD) समेत अन्य units का गहन निरीक्षण किया।
7 घंटे तक चला Inspection, Videography भी की
सूत्रों ने बताया कि inspection के दौरान videography और photography भी की गई और सभी records को document किया गया।
चार सदस्यीय NMC team, जिसकी अगुवाई Dr Amlendu Yadav कर रहे थे, में Dr Vandana Mehta, Dr Shailesh Kumar और Forensic Science के Senior Professor शामिल थे। टीम शाम करीब 5 बजे तक, यानी 7 घंटे से अधिक समय तक hospital-cum-college परिसर में मौजूद रही।
बिना सूचना के Visit, Management में Confusion
यह snap inspection इसलिए भी असामान्य रहा क्योंकि Medical College और Hospital authorities को NMC visit की कोई prior intimation नहीं दी गई थी। अचानक हुई कार्रवाई से staff और administration पूरी तरह असमंजस में दिखे।
Female Wards नहीं, Faculty भी नदारद
सूत्रों के मुताबिक, NMC team available infrastructure से संतुष्ट नहीं थी। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि Hospital में female patients के लिए separate wards नहीं हैं।
जब authorities ने hospital को transitional phase में बताया, तो NMC members ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में medical college की permission लेने की जल्दबाज़ी नहीं होनी चाहिए थी।
इसके अलावा, surprise inspection के समय अधिकांश faculty members मौजूद नहीं थे, क्योंकि winter vacations चल रही थीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार winter vacation का official order NMC website पर upload नहीं था, जिसे inspecting team ने गंभीरता से लिया।
Permission रद्द होने के संकेत
NMC team जल्द ही अपनी inspection report National Medical Commission को सौंपेगी। सूत्रों का दावा है कि Union Ministry of Health and Medical Education ने SMVD Institute of Medical Excellence की permission scrapping को लेकर लगभग मन बना लिया है।
Admissions विवाद और Agitation तेज
गौरतलब है कि RSS समर्थित Shri Mata Vaishno Devi Sangharsh Samiti लंबे समय से SMVDIME में MBBS admissions को लेकर agitation चला रही है। Samiti का आरोप है कि Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board द्वारा funded इस college में non-Hindu students को admission दिया गया।
Samiti की मांग है कि या तो केवल Hindu students को admission दिया जाए, या फिर college को permanently closed किया जाए।
BJP और LG के खिलाफ Protest की चेतावनी
मांगों पर देरी से नाराज़ Sangharsh Samiti ने BJP MLA से Lt Governor Manoj Sinha के official programmes के complete boycott की अपील की है।
दो दिन पहले हुई closed-door meeting में J&K BJP leadership को agitation और तेज करने की चेतावनी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में J&K BJP president Sat Sharma और General Secretary (Organization) Ashok Koul को साफ कहा गया कि यदि जल्द favourable decision नहीं लिया गया, तो Samiti Union Health Minister और BJP National President J P Nadda के खिलाफ भी protest करने से पीछे नहीं हटेगी।





