PUC Meeting में जवाबदेही का सख्त संदेश, Sagar ने JK MSCL Audit पर मांगा Fresh Reply
जम्मू के Assembly Complex में आज Committee on Public Undertakings (PUC) की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता MLA Ali Mohammad Sagar ने की। बैठक का मकसद CAG Audit Report 2018 में शामिल Audit Para 5.1 की समीक्षा करना था, जो Health & Medical Education Department और Jammu and Kashmir Medical Supplies Corporation Limited (JK-MSCL) से जुड़ा है।
बैठक में विधायकों Saifullah Mir, Ali Mohammad Dar, Ranbir Singh Pathania, Dr Bashir Ahmad Shah Veeri, Showkat Hussain Ganie और Tanvir Sadiq के साथ Secretary JKLA Manoj Kumar Pandit भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान Audit Para 5.1 में सामने आई गंभीर कमियों पर threadbare discussion हुआ। खासतौर पर JK-MSCL द्वारा medicines और medical equipment की procurement प्रक्रिया में खामियों को लेकर गहन मंथन किया गया।
इस मौके पर Accountant General J&K, Tsewang Tharchin ने भी Committee को CAG report में Health & Medical Education Department से जुड़े अहम बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।
Committee ने contracts के rate finalization में देरी, medicines, drugs, instruments, machinery और equipment की delay / non-procurement जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि इन कमियों के चलते JK-MSCL के गठन का मूल उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है।
Secretary, Health & Medical Education Department, Dr Syed Abid Rasheed Shah ने audit paras की स्थिति और JK-MSCL की functioning पर Committee को अवगत कराया। वहीं MD JK-MSCL, T H Ganai ने भी Corporation के कामकाज पर अपना पक्ष रखा।
बैठक में मौजूद विधायकों ने public issues को प्रमुखता से उठाते हुए JK-MSCL की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई अहम सुझाव दिए।
अंत में PUC Chairman Ali Mohammad Sagar ने senior officers को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 7 days के भीतर एक fresh, comprehensive और detailed report Committee को सौंपी जाए, ताकि audit issues की गहन scrutiny की जा सके।
बैठक में Director Finance, H&ME Department सहित संबंधित विभागों और Assembly Secretariat के senior officers भी उपस्थित रहे।





