राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों में नए राज्यपाल और पुडुचेरी में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की है।

महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है।
Exit mobile version