जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: RTI सिस्टम में निर्णायक मोड़, अनुभवी IAS आर.के. गोयल बने देश के नए CIC

Jammu-Kashmir: पूर्व जम्मू-कश्मीर कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी आर.के. गोयल को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सूचना के अधिकार से जुड़े संस्थान को अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

राज कुमार गोयल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं और कुशल प्रशासक के रूप में पहचान बनाई।

आर.के. गोयल 15 दिसंबर को राष्ट्रपति द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे देश के शीर्ष सूचना आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आर.के. गोयल की नियुक्ति से पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में नए प्रयासों की उम्मीद की जा रही है। उनके अनुभव से सूचना आयोग के कामकाज में और मजबूती आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button