Ambani family: मुंबई में अंबानी महिलाओं का शानदार पारंपरिक लुक, ग्लोबल पीस ऑनर 2025 का बना मुख्य आकर्षण

Ambani family की बात करें तो उनका नाम हर जगह चर्चा में रहता है। चाहे परिवार के पुरुष हों या महिलाएं, सभी की छवि और स्टाइल चर्चा का विषय बनती रहती है। खासकर अंबानी परिवार की महिलाएं अपनी सुंदरता, शालीनता और पारंपरिक अंदाज के कारण हमेशा ही लोगों के दिलों में जगह बनाती हैं। हाल ही में मुंबई में दिव्याज फाउंडेशन और अमृता फड़नवीस द्वारा आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर 2025 समारोह में अंबानी परिवार की महिलाएं अपनी खूबसूरती और ट्रेडिशनल लुक से सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। इस कार्यक्रम में मुकेश-अंबानी, नीता अंबानी, आकाश-अंबानी और श्लोका मेहता, अनंत-अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित पूरा परिवार मौजूद था।
पारंपरिक शैलियों में अंबानी महिलाओं की चमक
नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने इस खास मौके पर आइवरी रंग के पारंपरिक परिधानों को चुना। उनकी सादगी और खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया। नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं, वहीं श्लोका अपने पति आकाश के साथ और राधिका अपने पति अनंत के साथ थीं। सभी महिलाओं ने मीडिया के सामने अपनी स्टाइलिश पोज़ देकर अपने फैशन सेंस का लोहा मनवाया। इसी कार्यक्रम में बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जो कि अनंत और राधिका के साथ नजर आए और उन्होंने जोधपुरी ब्लैक और व्हाइट सूट पहन रखा था।
View this post on Instagram
नीता अंबानी का राजसी अंदाज
नीता अंबानी ने इस कार्यक्रम में आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जो उनके रॉयल अंदाज को और निखार रही थी। उनकी साड़ी पर चिकनकारी कढ़ाई और एप्लिक वर्क था, साथ ही स्कैलप्ड बॉर्डर और भारी कढ़ाई वाला पल्लू इसे बेहद खूबसूरत बना रहा था। नीता जी ने अपने लुक को मैचिंग पर्ल नेकलेस और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसने उनकी सादगी में भी शान और भव्यता भर दी थी।
श्लोका मेहता का नाज़ुक और खूबसूरत लुक
परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने भी आइवरी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी चुनी थी। उनकी साड़ी पर सीक्विन और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो उनके रूप को और भी आकर्षक बना रही थी। श्लोका ने डायमंड नेकलेस, बांग्स, रिंग्स और इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था। उनका यह पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश अंदाज सभी की तारीफ का पात्र बना।
राधिका मर्चेंट का नवाबी लहंगा लुक
नवविवाहिता और परिवार की सबसे छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने अपनी खूबसूरती को बांग्स, पोलकी इयररिंग्स, मांग टीका और मैचिंग नेकलेस से और भी निखारा था। उनके बाल बीच में पार्ट किए हुए थे और मेकअप ग्लोइंग तथा सिंपल रखा गया था। गुलाबी लिपस्टिक और मिनिमल आई मेकअप ने उनके लुक को परफेक्ट टच दिया।





