‘भारत ने टॉप 5 में बनाई जगह…’, चीन ने माना भारत की मैन्युफैक्चरिंग बूम

भारत दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ रहा है। पड़ोसी देश चीन ने भी मान लिया है कि भारत अब विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी शक्ति बन रहा है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विनिर्माण उत्पादन में दुनिया के शीर्ष 10 देशों की एक सूची साझा की। उस सूची में भारत पांचवें स्थान पर है।

दिलचस्प बात यह है कि ग्लोबल टाइम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए अपने पोस्ट में विशेष रूप से भारत का जिक्र किया है।
ग्लोबल टाइम्स ने अपने पोस्ट में लिखा, ''चीन दुनिया की मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बना हुआ है. भारत ने 456 अरब डॉलर के विनिर्माण मूल्यवर्धन के साथ शीर्ष 5 में जगह बनाई है।

ग्लोबल टाइम्स ने यह सूची विश्व बैंक के आंकड़ों के आधार पर तैयार की है।

हमेशा से भारत की आलोचना करने वाले ग्लोबल टाइम्स के सुर पिछले कुछ समय से भारत के प्रति नरम हुए हैं और धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब चीन भारत को दुनिया की एक ताकत मानने लगा है।

चीन 4659 अरब डॉलर के साथ विनिर्माण उत्पादन में ग्लोबल टाइम्स की सूची में शीर्ष पर है। पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका 2497 अरब डॉलर के विनिर्माण उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है।
Exit mobile version